अवसानेश्वर मंदिर में भगदड़ से मचा कोहराम, दो श्रद्धालुओं की मौत, 32 से अधिक घायल

हैदरगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को भयानक भगदड़ मच गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 32 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रशासन और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावन माह के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे थे। भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर के ऊपर से गुजरे एक बिजली के तार को बंदरों ने तोड़ दिया। टूटकर गिरा यह तार भीड़ के बीच गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की पहचान जनपद अयोध्या निवासी रामविलास तिवारी (45) और बाराबंकी जनपद के शांति देवी (50) के रूप में की गई है। अधिकारियों ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम हैदरगढ़, सीओ, और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता दिखाई। वहीं, मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी इंतजाम न किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। साथ ही, हादसे की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।स्थानीय लोगों में आक्रोश स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में भारी भीड़ की संभावना के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। वहीं, बिजली विभाग की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि यह तार पहले से ही झूल रहा था। जांच के आदेश प्रशासन ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Karan Pandey

Recent Posts

शास्त्रार्थ से स्टार्टअप सोच तक: काशी में गूंजा संस्कृति, संवाद और युवा नेतृत्व का संदेश

लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…

2 hours ago

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

5 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

6 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

6 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

6 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

6 hours ago