हेड कॉन्स्टेबल सरोज की हत्या का आरोपी सिपाही सरेंडर

अवैध संबंध, इंश्योरेंस रकम और साजिश में जहर देने का आरोप

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सीआईडी में तैनात महिला हेड कॉन्स्टेबल सरोज यादव की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। पत्नी की हत्या के आरोपी यूपी पुलिस के सिपाही अष्टभुज कुमार यादव ने वारदात के लगभग तीन महीने बाद शनिवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और शाहपुर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।
27 फरवरी 2025 की रात हुई मौत को शुरू में सामान्य बताया गया था। पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट न मिलने पर विसरा जांच कराई गई। अगस्त में आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में एल्युमीनियम फॉस्फाइड जहर मिलने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के आधार पर शाहपुर पुलिस ने सितंबर माह में सरोज के पिता हरीलाल यादव की तहरीर पर अष्टभुज, उसकी मां और पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
हरीलाल यादव, जो सरकारी विभाग से रिटायर हैं, ने गंभीर आरोप लगाया कि दामाद अष्टभुज का खलीलाबाद पोस्टिंग के दौरान एक महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध था। बेटी द्वारा विरोध करने पर वह उसे मारता-पीटता था। पिता के अनुसार संबंध जारी रखने, आर्थिक लाभ पाने और इंश्योरेंस रकम हड़पने के लिए साजिशन जहर देकर हत्या की गई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी के बाद सरोज के नाम 50 लाख का टर्म लाइफ इंश्योरेंस, 41 लाख का संयुक्त लोन और एक अन्य बैंक से 20 लाख का कर्ज लिया गया था। आरोप है कि सरोज की मौत के बाद अष्टभुज ने इंश्योरेंस क्लेम के लिए भी प्रयास किए। सरोज और अष्टभुज की शादी 11 दिसंबर 2013 को हुई थी। दोनों के दो बच्चे—अनमोल (9) और अक्षरा (6) हैं।
परिजनों का दावा है कि 27 फरवरी की रात दामाद ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर सरोज को जहर दिया और 28 फरवरी की रात 1:36 बजे फोन कर कहा गया कि सरोज की तबीयत खराब है। परिवार के अनुसार उन्हें गुमराह किया गया। विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई।
शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि आरोपी अष्टभुज ने अदालत में सरेंडर किया है। पुलिस अब उसकी रिमांड लेकर पूछताछ की तैयारी में जुट गई है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस आगे की कार्रवाई में तेज़ी दिखा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

17 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

32 minutes ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

57 minutes ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

60 minutes ago

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…

2 hours ago