कांग्रेसियों की बैठक में मनरेगा बचाओ पर जोर


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बेरुआरबारी ब्लॉक इकाई द्वारा रविवार को अपायल गांव में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता विवेक ओझा उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लेकर मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की।

मुख्य अतिथि विवेक ओझा ने केंद्र सरकार की मनरेगा संबंधी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाम बदलने से योजनाओं का लाभ नहीं मिलता, बल्कि उनके सुचारू संचालन के लिए वास्तविक कार्यवाही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देशभर में मनरेगा के तहत लाखों मजदूरों का भुगतान बकाया है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग परेशान है। सरकार को शीघ्र ठोस कदम उठाकर मजदूरों को राहत देनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि “जी राम जी” पोर्टल की प्रक्रिया ने मनरेगा में काम प्राप्त करना और कठिन बना दिया है, जिसका सीधा असर ग्रामीण मजदूरों पर पड़ रहा है।

बैठक में उपाध्यक्ष जनार्दन उपाध्याय, जिला महामंत्री अंजनी चौबे, महाप्रसाद चौबे, शंभूनाथ सिंह, शिवबहादुर यादव, अजीत शुक्ल, रंजीत वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है और इसे कमजोर करने का हर प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार है।

कार्यक्रम का संचालन लल्लू जी ने किया। ग्रामसभा अपायल के सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति ने मनरेगा बचाओ आंदोलन को नई ग

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

3 hours ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

5 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

8 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

9 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

14 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

15 hours ago