युद्धग्रस्त इजराइल में उत्तर प्रदेश से 10 हजार मजदूरों को भेजें जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर सौंपा।इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन बदरे आलम ने बताया कि अख़बारों मैं प्रकाशित बजट के अनुसार युद्धग्रस्त इज़राइल सरकार द्वारा अपने देश में निर्माण कार्यों के लिए भारत से मजदूरों की मांग की गई है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने 10000 मजदूरों को भेजने का लक्ष्य रखा है। इजरायल में युद्ध चल रहा है, इस समय इजरायल भेजना नागरिकों को मौत के मुंह में धकेल ने जैसा है, हम अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता इसकी निंदा करते है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत एक खोज में कहा है कि भारत माता कोई और नहीं इस देश की आवाम है इसलिए प्रदेश सरकार से हम मांग करते हैं कि भारत माता की जान को जोखिम में ना डालें।
ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद,डॉ याहिया अंजुम,प्रेमलाल भारती,सत्यम पांडेय ,डॉ नरेंद्र यादव,शिवशंकर गौतम ,आजाद अहमद, शमशुल आजम आदि प्रमुख रूप शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

4 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

6 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

6 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

6 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

8 hours ago