मौड़ौली गाँव में हुई बीभत्स घटना को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मौड़ौली गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान,हुई वीभत्स घटना के खिलाफ आजमगढ़ कांग्रेस द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और बुलडोजर की कार्रवाई को बंद करने की आवाज उठी। शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने दोनों मृतिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बुलडोजर नीति इस सरकार की क्रूरता का चेहरा बन चुकी है, यह घटना सरकार द्वारा कराई जा रही हत्या है और अपनी सरकार की दहशत जनता के बीच कायम करने के लिए किया जा रहा है, ताकि लोकतंत्र में उठती आवाज को दबाया जाय लेकिन भाजपा सरकार को यह मालूम होना चाहिए कि, यह गांधी का देश है यहां की जनता जब अंग्रेजों से बिना संसाधन रहे, हुए लड़कर देश को खाली कराया तो इनके बुलडोजर से क्या डरेगी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है पीड़ित परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष तेजबहादुर यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार जनता की जीने का अधिकार छीन रही है, बुलडोजर बाबा को बताना चाहिए कि इस घटना का ज़िम्मेदार कौन है ये कैसा रामराज है, जहां लोगो को जिंदा जला कर मार दिया जा रहा है और प्रशासन खड़ा होकर तमासा देख रहा है, इस सरकार की मर्यादा मर चुकी है समय आने पर जनता हिसाब कर देगी।
प्रदर्शन में मिर्जा बरकतउल्लाह बेग, बेलाल अहमद, प्रदीप यादव, मोहम्मद आमिर,संदीप कपूर, मोहम्मद शाहिद खान रियाजुल हसन, मूलचंद चौहान, मोहसिन,फारूक अब्बासी, सोनू प्रजापति,मो.अबसार, धर्मेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे!

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago