छात्र नेताओं के रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली दंगो की साजिश के मामले में जेल में बंद छात्र नेता उमर खालिद व गुलफिशा फातिमा व अन्य की जमानत याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने ही फैसलों और आदेशों का उल्लंघन करते हुए खारिज कर दिए जाने पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्लाम खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के मुख्य न्यायाधीश श्री डी वाई चंद्रचूड़ को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार अलका सिंह को सौंप कर न्याय की मांग किया है। इस दौरान प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि इन छात्र नेताओं को देश की न्याय व्यवस्था में संपूर्ण विश्वास है, इस तरह के कई मामलों में न्यायालय ने जमानत दिया है, इस मामले में भी इन पर उसी तरह से न्याय की जरूरत है। जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि इनके जमानत याचिका को भी अन्य मामलों की तरह देखा जाय जिससे कि इनके साथ भी न्याय हो सके। ज्ञापन देने वालों में लालसाहब यादव, प्रेमलाल भारती,डॉ नरेन्द्र यादव, डॉ याहिया अंजुम,डॉ इम्तियाज अंसारी, शमशुद्दीन अंसारी,मोहम्मद हफीज अंसारी, मकसूद अहमद,जाकिर हुसैन, मुबारक, गयासुद्दीन खान,अब्दुल खालिक,सगीर अहमद,मैनुद्दीन, एकराम अहमद आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

30 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

32 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

36 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

1 hour ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

2 hours ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago