पत्रकारो ने रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का किया सत्कार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डां स्वपनिल, सीनियर पब्लिक रिलेशन अधिकारी प्रवीण पाटिल, पब्लिक रिलेशन अधिकारी माईकल एम राज, पब्लिक रिलेशन अधिकारी नितिन राज गोंड को मुंबई के पत्रकार सैयद नेहाल हसन और पत्रकार आदिल शेख, पत्रकार वाहिद अंसारी, ने मिलकर सभी अधिकारियों का सत्कार किया। मुंबई सीएसटी रेलवे स्टेशन के कार्यालय मे डां स्वपनिल से पत्रकारों ने पूछा की कुछ दिन पहले ट्रेन में जो घटनाएं हुई थी कल्याण और ठाणे के बीच में उसके बारे में आप क्या कहना चाहते है, इस पर डां स्वपनिल ने कहा कि हम उस घटना की निंदा करते हैं और कहा कि रेलवे सभी धर्म को साथ में लेकर चलता है, रेलवे ने बहुत बड़ा योगदान दिया है और कहा की जो लोकल ट्रेनों में हादसा होता है उसको रोकने के लिए प्रयास हो रहा है। छुट्टी के दिनों में इस्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी और जो लोग वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करते हैं वे न करें, अगर टिकट कंफर्म है तो यात्रा करे। आज रेलवे में पहले से ज्यादा बदलाव आया है अब आपको देखने को मिल रहा होगा, पहले से ज्यादा साफ़ साफ़ाई पर नजर रखी जा रही हैं। वहीं अधिकारी प्रवीण पाटिल कहना है कि पत्रकारों के माध्यम से जनता को सूचित करना चाहते है कि अपनी जान जोखिम में डाल कर यात्रा न करें, आपका जीवन अनमोल है। लोकल ट्रेन मे गेट के पास लटक कर यात्रा न करे आपके जीवन के साथ धोखा हो सकता है और सावधानी से यात्रा करें, और भी जानकारी अधिकारियों ने जनता के लिए दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

3 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

14 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

14 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago