मझौलीराज के प्रथम चेयरमैन थे हीरा
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस के पूर्व विधायक ,मझौलीराज के राजा अवधेश प्रताप मल्ल के छोटे भाई रघुराज प्रताप मल्ल उर्फ हीरा के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत मझौलीराज के प्रथम अध्यक्ष के रुप मे इन्होंने विकास का जो कृतिमान स्थापित किया, वह आज भी एक मिसाल है। उनकी कमी सदैव खलेगी। पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस अखिलेश मिश्र ने कहा कि सादगी के प्रतीक हीरा जी वास्तव में सामाजिक जीवन के हीरा थे।उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र, रामविलास तिवारी ,संजय गुप्ता, चंद्रमोहन पांडेय,सत्यम पांडेय,पारस निषाद, सादिक खान,शोएब खान,खुर्शेद अहमद अंसारी,सुरेंद्र यादव, दयाशंकर यादव, मोहन प्रसाद,लालसाहब यादव,प्रिंस मिश्र, मेराज खान,सौरभ मिश्र, दिनेश्वर भारती,शीत कुमार मिश्र,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…
संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…