हमे अनुसूचित जाति का दर्जा दो,हिन्दूशब्द की रेवडी नही चाहिए – कटेश्वर राजभर
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जनपद मुख्यालय पर आयोजित सत्रह अतिपिछड़ी जातीय, अनुसूचित आरक्षण संघर्ष मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कटेश्वर प्रसाद राजभर ने कहा कि इन जातियोॅ को अनुसूचित जाति का दर्जा चाहिए, हिन्दू शब्द की रेवडी नही ।उन्होंने सत्ताधारी पार्टी को चेताया कि यदि हमेॅ अनुसूचित जाति का दर्जा नही दिया जाता है, तो इसका परिणाम बुरा होगा ।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महासचिव एवॅ समाजवादी चिंतक रामविलास प्रजापति ने अनुसूचित जाति की विशद व्याख्या करते हुए, उपस्थित लोगोॅ से अपील कीया कि वे गांवो मे जाकर लोगो को बतायेॅ कि, अनुसूचित जाति का अर्थ चमार नहीॅ होता है, बल्कि ये वे लोग है जिनके साथ असमानता का व्यवहार किया गया और इन्हेॅ समाज मे अछूत माना गया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश मे भाजपा की सरकारे हैॅ, यदि सरकार की नीयत साफ है तो सवर्णो की तरह हमे भी, अडतालीस घण्टे मे अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जा सकता है ।उन्होंने कहा कि इस अनदेखी को अब हम वर्दाश्त नही करेगे और अपनी मांगों को मनवाने के लिए हर हथकण्डा अपनायेॅगे।
बैठक को मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहनी, डा नथुनी प्रजापति,बृजानन्द एडवोकेट, मुरारी प्रजापति,रबीन्द्र प्रधान , सुबाष कुशवाहा,जयनाथ प्रजापति,पृथ्वीनाथ प्रजापति,राजेश प्रजापति आदि ने सम्बोधित किया ।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…