राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा सोनिया गांधी का – आनन्द देव गिरि
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, संप्रग की नेता रही सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करने के बाद टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष आनंद देव गिरि के नेतृत्व में केक काटकर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गिरि ने कहा कि राष्ट्र के विकास में सोनिया गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज हम सभी धर्मों के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर देश के लोगों को यह बताने का काम किया की हम एकजुट हैं, जाति व धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोग कभी भी राष्ट्र का हित नही चाहते हैं। सोनिया गांधी ने संप्रग सरकार में कई नए कार्यक्रमों को लागू कराकर आम जनता के खुशहाल जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री पद को ठुकराकर इन्होंने देश मे त्याग का नया मिसाल कायम किया। रक्तदान शहर कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मधु शर्मा व युवा कांग्रेस के अंकुर भारती ने किया ।
कार्यक्रम में मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी राजन,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नीलेश मणि त्रिपाठी, गोविन्द मिश्र, मार्कण्डेय मिश्र, सुनील द्विवेदी,भरत मणि त्रिपाठी, सत्यम पांडेय, मधु शर्मा, अंकुर भारती,अब्दुल जब्बार,प्रेमलाल भारती,डॉ एसके पाठक, वीरेंद्र तिवारी,शहनवाज जफर,शिवशंकर सिंह,रीता देवी,हर्षित सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन…
पूर्व विधायक शीतल पांडेय को पुत्र शोक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवा विधानसभा…
पूर्व विधायक स्व० कपिलदेव की पौत्रवधू हैं सुषमा, घर आगमन पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…