विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में जनपद में कांग्रेस लहरायेगी परचम – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

विजयशेखर मल्ल रोशन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष व मिर्जा खुर्शीद अहमद को शहर अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर युवा और ऊर्जावान कांग्रेस नेता विजयशेखर मल्ल रोशन को देवरिया जिले का अध्यक्ष व मिर्जा खुर्शीद अहमद को देवरिया नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर बैठक कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नए जिलाध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ पूरे जनपद में अपना परचम लहरायेगी। कांग्रेस में ही कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान है। छात्र राजनीति की उपज युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे साधारण कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जो जिम्मेदारी सौंपी है निश्चित ही यह उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। निवर्तमान जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि इस मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। बैठक को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय,वजीर अहमद,रामविलास तिवारी, बदरे आलम,इस्लाम खान,मनोज सिंह अमेठिया ,मोहन प्रसाद, परमानन्द प्रसाद, सूच्चन खान, मोहम्मद आलमगीर, गुलरेज,मनीष रजक,रोहित यादव, राहुल मिश्र, सुरेंद्र यादव, विपिन पांडेय,मायाशंकर यादव, विकास पति त्रिपाठी, बब्बन कुशवाहा, शमशुल आजम, धर्मेश पांडेय, लालू पटेल,काशीनाथ मिश्र, विजय राजभर,डॉ परवेज लारी आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

3 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

3 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

3 hours ago