मऊ के सभी नगर निकायों में गंभीरता से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
कम्युनिटी हॉल के निकट कांग्रेस कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक नगर निकाय चुनाव को लेकर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि नगर निकाय के सभी चेयरमैन और वार्ड सदस्यों का चुनाव कांग्रेस पार्टी गंभीरता से लड़ेगी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के लिए संचालन समिति और प्रभारी की घोषणा की गई और कहा गया कि प्रत्येक प्रभारी और संचालन समिति मिलकर उम्मीदवारों के जल्द से जल्द नाम तय करें, जिससे चुनाव में गति लाया जा सके
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मऊ प्रभारी जनक कुशवाहा ने कहा कि मऊ जनपद में चेयरमैन का चुनाव गंभीरता पूर्वक लड़ने के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं, जल्द ही चुनाव प्रक्रिया को पूरा करते हुए कार्यकर्ता चुनाव लड़कर नगर निकाय के चुनाव में अपने ताकत का एहसास कांग्रेस कराएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि लगभग सभी चेयरमैन के नाम तय कर लिए गए हैं, जल्दी ही घोषणा कर दी जाएगी वार्डो के सदस्यों का नाम की प्रक्रिया चल रही है जो प्रभारी जल्द से जल्द इस काम को अंजाम देगे।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि नगर पालिका परिषद में चेयरमैन पद के लिए कई सारे नाम आए हैं, जिसको एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि सारे कार्यकर्ता इस चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं और जहां जहां भी नगर पंचायत है या जिला नगर पालिका परिषद मऊ के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, वह जल्द से जल्द उम्मीदवारों का चयन कर समिति को सौंप देंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश ठाकुर, मधुसूदन त्रिपाठी, अकरम प्रीमियर, पूजा राय, कैलाश चौहान, रमन पाण्डेय, माधवेंद्र बहादुर सिंह, सुशील पाण्डेय, गौरव राय, सिकंदर प्रसाद, गुड्डू ख्वाजा, वीरेंद्र कुशवाहा, त्रिभुवन भारती, छोटेलाल गौतम, उमाशंकर सिंह, सोहेल नोमानी, खालिद अंसारी, रामकरण यादव विनोद, कुमार शिवाजी कनौजिया, मनसा राजभर, शीला राजभर, मीना भारती, राजू फारुकी, शाहिद फारुकी, पप्पू अंसारी, तौसीफ ईलाही, संजय चौहान, प्रेमचंद चौहान, अशोक राय, अफताब सिद्दिकी, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

2 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

2 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

5 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

5 hours ago