बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने सरकार पर उठाया सवालिया निशान

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है। आए दिन अपराधी हत्या, लूट, डकैती जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे है, जिससे प्रदेश की जनता में भय व्याप्त है। जनपद मिर्जापुर में विगत सोमवार को दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा रूपये से भरा बॉक्स कैश वैन से लूटकर घटना को अंजाम दिया गया, और वैन के सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गयी साथ ही राहगीरों को भी घायल कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए जनपद मिर्जापुर (कोन ब्लाक) के लूटकांड में मारे गये गार्ड जय सिंह के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर बच्चों को सांत्वना देते हुए कहा कि ‘‘आप के पिता अपना कार्य बहादुरी से करते हुए शहीद हुए हैं, आप एक बहादुर पिता के बच्चे हैं, आपके साथ कांग्रेस परिवार हर परिस्थितियों में खड़ा है।’’
राय ने इस मौके पर मौजूद स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘‘प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है, अपराधी कानून व्यवस्था को अपनी जेब में रखकर घूम रहे हैं, प्रदेश की योगी सरकार में अपराध अपने चरमोत्कर्ष पर है, पूरे प्रदेश में भय का माहौल है और सरकार अपराध रोक पाने में पूरी तरह से विफल है, कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शहीद गार्ड जय सिंह ही अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करने का एकमात्र सहारा थे, वह ही अपने पूरे परिवार की देखभाल करते थे। उनकी आकस्मात हत्या हो जाने से उनके परिवार में आय का कोई दूसरा श्रोत नहीं बचा है। आज की स्थिति में उनके बच्चों का पालन पोषण और शिक्षा-दीक्षा का संकट खड़ा हो गया है।
अजय राय ने प्रदेश सरकार से इस दुखद घटना में शहीद हुए गार्ड जय सिंह के परिवार की विषम आर्थिक दशा को देखते हुए तत्काल एक करोड़ रूपये की मदद तथा उनके छोटे भाई को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

2 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

3 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

3 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

4 hours ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

6 hours ago