डीएम ने ‘‘आयुष्मान भवः’’ अभियान के सफल संचालन के लिए मीडिया से की बातचीत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद में ‘‘आयुष्मान भवः’’ अभियान के सफल संचालन के संबंध में जनपद के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर आयुष्मान भवः अभियान के अन्तर्गत संचालित किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए मीडिया बन्धुओं से ‘‘आयुष्मान भवः’’ अभियान की सफलता में प्रचार-प्रसार के माध्यम से सहयोग बनाये रखने की अपेक्षा व्यक्त किया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध कुमार सिंह, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधिगण एवं सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने ‘‘आयुष्मान भवः’’ अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भवः के अन्तर्गत मुख्य पॉच घटक है- सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक), आयुष्मान आपके द्वार 3.0 (17 सितम्बर से निरन्तर), आयुष्मान मेला(17 सितम्बर से निरन्तर), आयुष्मान सभा (02 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक), आयुष्मान ग्राम पंचायत/आयुष्मान नगरीय वार्ड।
जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत समस्त एचडब्लूसी, पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जायेगा साथ ही रक्त दान के संबंध में प्रेरित किया जायेगा तथा मृत्यु के पश्चात् अंगदान हेतु प्रेरित किया जायेगा एवं शपथ ली जायेगी।
आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत छुटे हुये पात्र लाभार्थियो को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। आयुष्मान मेले का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर 2023 से समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ वेलनेस केन्द्रों पर किया जायेगा। इसके अन्तर्गत समस्त उप केन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवं शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गैर संचारी रोग, टीबी, कुष्ठ, मातृ एंव बाल स्वास्थ्य पोषण से सम्बंधित सेवायें भी दी जायेगी। आयुष्मान सभा में ग्राम पंचायत स्तर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2023 आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा एवं पात्र लाभार्थियों सूची, पीएमजेएवाई के अन्तर्गत जिन लाभार्थी द्वारा लाभ प्राप्त किया जा चुका है की सूची एवं क्षेत्र में पीएम-जेएवाई के अन्तर्गत सूचीबद्ध चिकित्सालयों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। आयुष्मान सभा में गैर संचारी रोगो की जांच सिकल सेल, नियमित टीकाकरण, क्षय रोग आति के बारे में जन सामान्य को जागरूक किया जाएगा।
आयुष्मान ग्राम पंचायत/आयुष्मान नगरीय वार्ड में आयुष्मान कार्ड का वितरण, आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउन्ट आईडी) के कार्ड बनाये जायेगें, गैर संचारी रोगों के लिये 30 वर्ष से अधिक आयु वालों की स्क्रिनिंग एवं टीबी की जॉच, टीबी रोगियों का सफल उपचार, सिकल सेल रोग की स्क्रिनिंग शत-प्रतिशत उपलब्धी पूर्ण करने वाले ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षा मंत्री से मिला परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

पटना(राष्ट्र की परम्परा)परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नवमनोनीत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी…

22 hours ago

सांध्य ‘नित्य हलचल’ पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

शोधार्थी डॉ. मुकुट अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ विश्व-रिकार्ड नारनौल/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)हरियाणा की हिंदी-पत्रकारिता के…

23 hours ago

नीट संकट और परीक्षा-व्यवस्था की विश्वसनीयता

पारदर्शिता के नाम पर बार-बार टूटता भरोसा, और सुधार की अनिवार्य चुनौती नीट-2026 को लेकर…

23 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए 65 हजार रुपये

थाना चौक साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित के खाते में लौटी धनराशि, पुलिस टीम…

23 hours ago

सड़क और नाली की समस्या से जूझ रही केवटलिया की जनता

सड़क के धंसने से हादसों का खतरा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगरपालिका स्थित केवटलिया की जनता सड़क…

23 hours ago

पुरुषोत्तम मास के स्वामी हैं भगवान विष्णु – आचार्य अजय

17 मई रविवार से शुरू होकर 15 जून सोमवार तक रहेगा पुरुषोत्तम मास सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र…

23 hours ago