कांग्रेस ही है अल्पसंख्यक समुदाय की सच्ची हितैषी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया फल वितरण

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध शायर व कवि इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव बदरे आलम के नेतृत्व में सीएचसी सलेमपुर में मरीजों के बीच फल बांटकर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इमरान प्रतापगड़ी ने अपने कविताओं के माध्यम से देश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस देश मे अब तक अल्पसंख्यक समुदाय का जो भी विकास हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस ने किया है ,इस वर्ग की सच्ची हितैषी कांग्रेस ही है। बदरे आलम ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पूरे देश में मुहिम चलाकर उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। आज संसद में अपने ओजस्वी बातों से भाजपा सरकार को जनविरोधी कार्यो से रोकने के लिए तत्पर हैं। जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन सलेमपुर सुधाकर गुप्त, चंद्रमोहन पांडेय,डॉ याहिया अंजुम, परमानन्द प्रसाद,मनीष रजक,प्रेमलाल भारती,नुरुल इस्लाम, सलाम,मौनुद्दीन, सुच्चन खान आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

3 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

3 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

7 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago