फर्जीवाड़ा, धमकी और नकली नोटों के गोरखधंधे में फंसा सपा का जिला पंचायत सदस्य राजा मानसिंह गिरफ्तार

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य और हिस्ट्रीशीटर अपराधी राजा मानसिंह उर्फ मान सिंह को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पूराकलंदर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने संयुक्त छापेमारी कर राजा मानसिंह को उसकी पत्नी, भाई समेत कुल 8 लोगों के साथ हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के दौरान राजा मानसिंह के पास से 8 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उस पर कई संगीन आरोप लगे हैं, जिनमें मुख्य है।
जमीन में फर्जी निवेश के नाम पर लोगों को शब्जबाग दिखाना पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देना।पुलिस सूत्रों के अनुसार राजा मानसिंह अपनी पत्नी और भाई के नाम से भी जमीन और पैसों का फर्जी कारोबार चलाता था। शिकायतों के बाद मामला जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज हुआ था, जिस पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
राजा मानसिंह समाजवादी पार्टी से जुड़ा है और मसौधा द्वितीय सीट से जिला पंचायत सदस्य है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस रिकॉर्ड में वह हिस्ट्रीशीटर घोषित है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच का परिणाम है। पूराकलंदर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आशंका है कि इसमें और भी रसूखदार लोग शामिल हो सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

15 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago