बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस भवन सभागार में शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर कांग्रेस जनों ने खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया गया।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ही वो संगठन जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की जीत है।खड़गे का जन्म कर्नाटक के बीदर जिले के वारावत्ती इलाके में एक किसान परिवार में हुआ था। गुलबर्गा के नूतन विद्यालय से उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर यहां सरकारी कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। यहां वह स्टूडेंट यूनियन के महासचिव भी रहे। गुलबर्गा के ही सेठ शंकरलाल लाहोटी लॉ कॉलेज से एलएलबी करने के बाद वकालत करने लगे 1969 में वह एमकेएस मील्स कर्मचारी संघ के विधिक सलाहकार बन गए। तब उन्होंने मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ी।वह संयुक्त मजदूर संघ के प्रभावशाली नेता रहे।1969 में ही वह कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें गुलबर्गा कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया 1972 में पहली बार कर्नाटक की गुरमीतकल विधानसभा सीट से विधायक बने। खड़गे गुरमीतकल सीट से नौ बार विधायक चुने गए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में मंत्री का पद भी संभाला। 2005 में उन्हें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। 2008 तक वह इस पद पर बने रहे। 2009 में पहली बार सांसद चुने गए।
खरगे गांधी परिवार के भरोसेमंद माने जाते हैं। इसका समय-समय पर उनको इनाम भी मिला। साल 2014 में खरगे को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया गया। लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद कांग्रेस ने उन्हें 2020 में राज्यसभा भेज दिया। पिछले साल गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म हुआ तो खरगे को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया।
कांग्रेस नेता अमर नाथ शुक्ल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए पार्टी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत है। इससे साफ संदेश है कि आने वाले दिनों में संगठन में पार्टी हित में उचित बदलाव करके कांग्रेस मजबूत होगी।इस अवसर पर डॉ राजेश तिवारी,पूर्व शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू,पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मो. शहनवाज,महिला जिला अध्यक्ष कमला सोनी,कांग्रेस नेत्री एडवाकेट जूही रजा सिद्दिकी,जिला उपाध्यक्ष तारिक बेग,जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष मुनऊ मिश्र,जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम सलमानी,जिला उपाध्यक्ष हलीम अहमद,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख भगौती प्रसाद कैराती, जिला सचिव हमजा शाहिद, हीरा लाल राव,चौधरी अब्दुल मुईद,फजल खान, आकिब नदीम,आशुतोष मिश्र,अजीज कादरी सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…