सहकार सेल महाराष्ट्र के कार्याध्यक्ष दीपक शिंदे का अभिनंदन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट)के सहकार सेल के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक शिंदे का चेंबूर के वाशीनाका में अयोध्या नगर भरतकुंज सोसायटी की ओर से सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने लाडली बहिन योजना शुरू की है, इसी कड़ी में राज्य के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार की ओर से दीपक शिंदे को सहकार सेल में कार्याध्यक्ष का पद देने पर महिलाओं की ओर से सार्वजनिक रूप से अभिनंदन किया। बता दें कि महाराष्ट्र राज्य सहकार सेल का कार्याध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर दीपक शिंदे का चेंबूर में अनेक जगहों पर सार्वजनिक रूप से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को साड़ियां बांटकर अनोखा तोहफा दिया गया। इस मौके पर दीपक शिंदे ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और महाराष्ट्र सहकार सेल के अध्यक्ष रामदास मोरे ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उस जिम्मेदारी को मैं दिन रात जीतोड़ मेहनत करके निभाऊंगा। दीपक शिंदे ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं से समय समय पर अवगत कराया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

3 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

48 minutes ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

52 minutes ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

58 minutes ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

2 hours ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

2 hours ago