कामरेड काशीनाथ की मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को नगरपालिका स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय, काशीनाथ हॉस्पिटल पर कामरेड स्व काशीनाथ की मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि।
बताते चलें कि नगरपालिका क्षेत्र
लवरछी बाईपास के पास स्थित काशीनाथ हॉस्पिटल , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर , जिला सह सचिव कामरेड अरविंद कुमार ने कामरेड स्व काशीनाथ की दूसरी पुण्यतिथि पर पुष्प चढ़ाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर कामरेड अरविंद ने उनके संघषों को याद कर कहा कि उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के गरीबो, मजदूरों , किसानों व नौजवानों के हक की लड़ाई को लड़ते रहे और उन्हें सफलता भी दिलाई।
इसी क्रम में कामरेड रामध्यान कुशवाहा ने कहा कि आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर हम सभी कामरेड बन्धु उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके त्याग व संघर्ष को याद करते हुए, गरीब व शोषित की लड़ाई लड़कर उनके उद्देश्य को आगे बढ़ाए।
इस दौरान कामरेड आजाद,डॉ दिनेश मौर्या, कामरेड कमलेश चौरसिया, कामरेड जितेंद्र कुमार, रतन कुशवाहा, जयसिंह कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, शिवा कुशवाहा, बलवंत आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

2 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

3 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

3 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

4 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

4 hours ago