सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 110 मामले आए, जिसमें 10 मामले मौके पर हुए निस्तारित
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)12। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील निचलौल में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के साथ जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 110 मामले आये जिनमे 10 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को जिलाधिकारी ने शीघ्रता पूर्वक और नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार ससमय करें। उन्होंने सामान्य प्रकरणों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सहित जटिल प्रकरणों में मामलों में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम आवश्यकतानुसार गठित करते हुए कार्यवाही करें। इस दौरान एसडीएम निचलौल शैलेंद्र गौतम, सीओ निचलौल अनुज सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ करुणाकर अदीब सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…