डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरता पूर्वतक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में प्राप्त 76 आवेदन पत्रों में 22 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध कराये गये की प्रार्थना पत्रों का समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि धारा 24 के निस्तारित वादों का अभियान चलाकर भूमि पैमाईश अवश्य करा दी जाय ताकि प्रकरण का पूरी तरह से निस्तारण हो जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि विवाद से सम्बन्धित समस्याओं का राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराये। बड़े मामलो में एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष स्वयं अन्य सम्बन्धित कर्मियों के साथ समस्या का समाधान कराये। प्रकरणों के निस्तारण के समय ग्राम वासियों को भी गवाह के रूप में एकत्र कर लिया जाय साथ ही सम्पूर्ण कार्यवाही की जियो टैग फोटो ग्राफी भी करायी जाय। निस्तारण आख्या के साथ जियो टैग फोटो भी उपलब्ध कराये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, सीओ सिटी राजीव सिसौदिया, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जी.पी. सिंह, सीवीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, नोडल सरयू नहर दिनेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अन्नत प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला गन्नाधिकारी शैलेश कुमार मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। इसी प्रकार तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 19 में 02 कैसरगंज में प्राप्त 63 में 04, नानपारा में प्राप्त 33 में 04 , पयागपुर में प्राप्त 125 में 06 तथा तहसील महसी में प्राप्त 28 में 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शादी समारोह में विवाद बना हत्या की वजह, STF ने सिपाही को दबोचा

प्रयागराज नैनी हत्या मामला: मऊ पुलिस का सिपाही सुनील कनौजिया गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई…

44 seconds ago

सब्जी मंडी से दिनदहाड़े स्पलेंडर बाइक चोरी, कसया में चोरों का बढ़ता आतंक

कसया / कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन सब्जी मंडी में दिनदहाड़े…

8 minutes ago

15% रिटर्न का जाल: कैसे फैला मैक्सीजोन चिटफंड नेटवर्क

रांची में 307 करोड़ चिटफंड घोटाला: मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पर ईडी की…

21 minutes ago

अल्पसंख्यकों की भागीदारी और जमात का उभार: चुनाव 2026 के बड़े संकेत

बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक वापसी, तारिक रहमान की अगुवाई में सत्ता परिवर्तन से…

30 minutes ago

मनरेगा की पहचान बदलने पर कांग्रेस का विरोध तेज

मनरेगा का नाम बदलना मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ – राघवेंद्र प्रताप सिंह मऊ (राष्ट्र…

32 minutes ago

जेसीबी कार्रवाई के बीच थप्पड़ का वीडियो वायरल, जांच शुरू

देवरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस का व्यवहार विवादों में, थप्पड़ मारने का…

1 hour ago