आगरा,(राष्ट्र की परम्परा)तहसील किरावली में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतें मुख्यतः भूमि विवाद, चकरोड निर्माण, अतिक्रमण, नाली निर्माण आदि से संबंधित रहीं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता कर स्थलीय निरीक्षण किया जाए और निस्तारण की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एडीएम प्रशासन चन्द्रशेखर आजाद, सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Ai निर्मित जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की हिरासत से सियासी घमासान, वकील से मुलाकात नहीं…
बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…
गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…
नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत संत कबीरनगर (राष्ट्र…
फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…