कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) के तहसील पडरौना में आज जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। अधिकारियों को शेष प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए, राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 8 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपा गया है।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर, सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश, तहसीलदार, बीएसए, डीसी मनरेगा, थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…
Ai निर्मित वोटर कार्ड बनवाने में न करें ये गलती! एक ही आवेदन बार-बार भरने…
ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…
एक मुकदमा ऐसा भी जिसमें लेन देन कर फतेहपुर काण्ड की मुख्य अभियुक्त की मां…
देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…
फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…