संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी विकास गोस्वामी द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कारागार के सभी बैरक में जाकर बंदियों से जानकारी ली। जिला कारागार में जिला प्रशासन के सहयोग से कौशल विकास मिशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा हैl जिसमे वर्तमान में इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण चल रहा है एवं बहुत जल्द ही पलम्बर का भी प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के चिकित्सालय में भर्ती बंदी ओम प्रकाश सिंह एवं उमा शंकर ने बताया कि वे हाइपरटेंशन एवं कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैंl उनके इलाज में लापरवाही बरते जा रही है। इस संबंध में फार्मासिस्ट डीपी सिंह को चेतावनी देते हुए समुचित रूप से इलाज करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश गौड़, राजकुमार गौतम, हेड जेल वार्डन सिद्धार्थ एवं कार्यालय से शशांक शंकर पाण्डेय, जय शंकर एवं अन्य जेल के कर्मचारी एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…