ग्राम प्रधान को कार्यवाही का उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन
सलेमपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर में लगे तहसील दिवस में ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत खुरधरखोर तहसील थाना सलेमपुर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर गुहार उपजिलाधिकारी से रास्ते पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने की गुहार लगाई जिसपर उपजिला अधिकारी ने ग्राम प्रधान तारकेश्वर प्रसाद को आश्वासन दिया की यदि रास्ते को कोई व्यक्ति अवरुद्ध कर रहा होगा तो उसको तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा किसी परिस्थिति में ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध नही होगा । उपजिला अधिकारी ने तत्काल हल्का लेखपाल और संबंधित को उचित कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया । ग्राम सभा खुरधरपुर में एक रास्ता जो की लगभग दस से ऊपर घरों के आने जाने का रास्ता है । वह रास्ता निजी व्यक्ति के जमीन से होकर जाता है जिसको पूर्व में ग्राम सभा को समझौते के तहत रास्ता दिया गया था और यह रास्ता सालो से आम रास्ते के तरह प्रयोग किया जा रहा है ।लेकिन अचानक जिस व्यक्ति के नाम से ये जमीन है उनके द्वारा इस रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है । इसी रास्ते में ग्राम प्रधान का भी घर है। ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीण भी तहसील दिवस में पहुंचे थे और तत्काल इस निर्माण कार्य को रोकने का आग्रह किया।
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के साथ संस्कृति और मनोरंजन के समन्वय की…