सड़क सुरक्षा व जागरूकता को लेकर प्रतियोगिताएं संपन्न

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा के अधययनरत छात्रों की हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में निबंध लेखन, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप शाही, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद एवं डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य हीरापीजी कालेज, खलीलाबाद के निर्देशन में संपन्न हुई।
जनपद स्तरीय इस प्रतियोगिता में जिले के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिव शंकर चतुर्वेदी महाविद्यालय, ब्लूमिंग बडस महा विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, बाराखाल, राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता के निबंध वर्ग में हीरापीजी कालेज के एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्या तिवारी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा साधना यादव द्वितीय और प्रभादेवी पीजी कालेज की छात्रा अनामिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तो पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिता में हीरापीजी कालेज के बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पल्लवी सिंह प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निधि शर्मा द्वितीय और हीरापीजी कालेज के बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति पाण्डेय ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी क्रम में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रभादेवी पीजी कालेज के बीएड द्वितीय वर्ष के विजय कुमार सिंह यादव ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के बीए प्रथम वर्ष की लक्ष्मी पाण्डेय द्वितीय और शिखा गुप्ता ने तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी, सीमा पाण्डेय, सुनीता गौतम समेत विभिन्न कालेजों के छात्र व प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

2 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

2 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

2 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

3 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

3 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

4 hours ago