भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मुलायम सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह के निधन पर बरहज में एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सहसचिव कामरेड अरविंद कुशवाहा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय नौजवान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मुलायम सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री तथा रक्षा मंत्री के रूप में किए गए साहसिक कार्यों को बताते हुए कहा कि सपा नेता जितना फिक्र खेतों में हल चलाने वाले किसानों की किया करते थे उतना ही सीमा पर लड़ने वाले सैनिकों की भी चिंता करते थे उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह सम्प्रदायवाद से हमेसा लड़ते रहे, इसके लिए उन्हें कठोर निर्णय भी लेना पड़ा, उनकी आलोचनाएं भी हुई लेकिन धरतीपुत्र थोड़ा भी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए, वे सच्चे दीनो के दीनबंधु थे वे राजनीति के पुरोधा और दूसरे दलों के लिए नजीर थे मुलायम सिंह हमेशा अपने कार्यों के लिए याद किए जायेंगे।
कामरेड अरविंद कुशवाहा ने कहा कि मुलायम सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो कुछ अवांछित तत्त्वों ने प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन सपा मुखिया बिना नफा नुकसान सोचे उनका जम कर मुकाबला किए और प्रदेश में सौहार्द तथा भाईचारा बनाए रखा, मुलायम सिंह की दृष्टि में सब लोग इंसान थे और मानवता सबसे बड़ा धर्म था गरीबों के लिए वे हमेशा कार्य में तत्पर और विचार में तल्लीन रहते थे।
सभा में कामरेड हरिचरण, कामरेड रतन जायसवाल, कामरेड रामध्यान प्रधान, कामरेड आजाद अंसारी, कामरेड शंकर, आदि लोगों ने भाग लिया और सपा नेता मुलायम सिंह के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और प्रकृति से कामना कीया कि सपा नेता के परिवारजनों और समर्थकों को धैर्य और हिम्मत प्रदान करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

16 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

16 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

17 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago