बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने साफ-सफाई की खराब स्थिति पर नाराज़गी जताते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी व सभी अधिशासी अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा। इसके तहत हर परिवार को एक महीने के लिए क्लोरिन की पर्याप्त गोलियां दी जाएंगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरण के साथ उपयोग के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान रोगों से बचाव की जानकारी देने, पंचायत भवनों में बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू कराने और मच्छररोधी पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…