हरियाणा में भी समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी का होगा गठन-अनिल विज

नयी दिल्ली एजेंसी। हिंदू संगठनों की ओर से उठाया जा रहा है। इन सब के बीच भाजपा शासित राज्यों में इसको लेकर कमेटी गठित करने के बात भी सामने आ रही है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले इसको लेकर भाजपा ने बड़ा चुनावी ऐलान किया था। राज्य में मिली जीत के बाद भाजपा ने कमेटी भी गठित कर दी है। गुजरात चुनाव से पहले भाजपा की ओर से बड़ा दांव खेला गया और यूसीसी को लेकर कमेटी गठित कर दी गई। हिमाचल में भी यूसीसी को लेकर एक कमेटी गठित करने की बात कही गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ऐलान कर दिया है कि मध्यप्रदेश में वह समान नागरिक संहिता को लेकर एक कमेटी बना रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि धीरे-धीरे भाजपा शासित राज्य अपने यहां समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। 

अब सवाल यह है कि क्या हरियाणा में भी समान नागरिक संहिता को लेकर कोई कमेटी बनने वाली है? इसी को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज से सवाल पूछा गया। अनिल विज ने साफ तौर पर कहा कि हरियाणा में हम समान नागरिक संहिता लाने पर विचार कर रहे हैं, इस पर अध्ययन भी जारी है। अपने बयान में अनिल विज ने कहा कि सरकार के लिए सभी नागरिक एक समान होते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए कोई धर्म, जाति, क्षेत्र महत्व नहीं रखता इसलिए यूनिफॉर्म सिविल कोड हो, इससे एक ही कानून सभी नागरिकों पर लागू होगा। हरियाणा में UCC लाने पर हम विचार कर रहे हैं, अध्ययन कर रहे हैं। 

वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में साफ तौर पर कह दिया है कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने को लेकर पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री ने कहा था कि न सिर्फ भाजपा ने, बल्कि संविधान सभा ने भी संसद और राज्यों को उचित समय आने पर यूसीसी लागू करने की सलाह दी थी, क्योंकि किसी भी धर्मनिरपेक्ष देश में कानून, धर्म के आधार पर नहीं होने चाहिए। यदि राष्ट्र और राज्य धर्मनिरपेक्ष हैं तो कानून धर्म पर आधारित कैसे हो सकते हैं?

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

4 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

15 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

16 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

16 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

16 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

16 hours ago