पंच सप्ताहिक चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय, बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत ऑनलाइन चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 1 दिसंबर से पंच सप्ताहिक प्रशिक्षण का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डॉ.यादव ने विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा इस प्रशिक्षण का लाभ लेने की बात कहीं। प्रशिक्षण फ्यूजन एकेडमी दिल्ली की संचालिका शाज़िया सरदेशमुख के द्वारा दिया जा रहा है। ज्ञात हो विगत वर्ष भी चित्रकला प्रशिक्षण का लाभ विद्यार्थियों को मिला था।
स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. संतोष उपाध्याय और प्रशिक्षण संयोजक डॉ. फरहत मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत आगे भी कई प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने डॉ.अजीत डेहरिया, डॉ. विवेक तिवारी, मनीष पटेल श्रीमती शशि उईके, कु. शिवानी सोनी और समस्त महाविद्यालय परिवार ने सहयोग प्रदान किया।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

1 hour ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

2 hours ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

2 hours ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

2 hours ago