कमीशनखोर एकाउंटेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया, समझौते के बाद छोड़ा

एकाउंटेंट नीरज लाकरा व सुषमा कंट्रक्शन फर्म के बीच बिल भुगतान को लेकर हुआ विवाद

एकाउंटेंट के थाने में आते ही आनन फानन में कंट्रक्शन फर्म का भुगतान भी हो गया

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा) लोक निर्माण विभाग हमेशा विवादों में गिरा रहता है, कही सड़क उखड़ जाती है तो कही कोई सड़क उखाड़ ले जाता है ऐसा ही एक विवाद प्रांतीय खण्ड के खंडीय लेखाधिकारी (एकाउंटेंट) नीरज कुमार लाकरा के साथ हो गया। सदर बाजार पुलिस उन्हें शाम करीब 7 बजे कार्यालय से पकड़ लाई और थाने में लाकर बैठा दिया। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। सदर बाजार इंस्पेक्टर ने बताया कि मै. सुषमा कंस्ट्रक्शन फर्म का एकाउंटेंट नीरज लाकरा बिल काफी समय से नहीं कर रहे थे, जिस पर ठेकेदार की शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने उनको थाने ले आई, जब विभाग के अधिकारियों को जानकारी हुई तो फोन पर पुलिस अधिकारियों से अनुरोध कर नीरज कुमार लाकरा को थाने से छुड़वाया गया। जेई राकेश कुमार थाने जाकर एकाउंटेंट को अपने साथ लेकर आये। मजे की बात तो ये है कि देर शाम मै. सुषमा कंस्ट्रक्शन फर्म का बिल भुगतान भी कर दिया गया।

रिश्वतखोरी में एकाउंटेंट जा चुका है जेल

गाजियाबाद में 2017 में तैनाती के दौरान एकाउंटेंट अपनी पुरानी नियुक्ति में कमीशन की रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। जिसमें उसे जेल काटनी पड़ी थी। जिसका केस अभी भी चल रहा है। लेकिन फिर भी रिश्वतखोर एकाउंटेंट को वित्तीय लेन देन का जिम्मा दे दिया गया।एकाउंटेंट को पुलिस पकड़कर ले गई उन्हें जानकारी नही है वह विभागीय कार्य से बरेली गए हुए थे देर शाम को वापस आये है कल कार्यालय जाकर जानकारी लेते है।
महेंद्रपाल अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड

सदर बाजार थाना इंचार्ज ने इस संदर्भ में कहा की एकाउंटेंट व सुषमा फर्म के बीच बिल भुगतान को लेकर विवाद हो गया था इसलिए उनकी शिकायत पर एकाउंटेंट को हिरासत में लिया गया था दोनो का आपसी समझौता हो गया इसलिए थाने से छोड़ दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

8 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

8 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

8 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

9 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

9 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

17 hours ago