देवरिया जिले के राजकीय आईटीआई, सेवायोजन कार्यालय,व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा बनकटा ब्लाक में ब्लाक स्तरीय संयुक्त रोजगार मेला संपन्न

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त समाचार के मुताबिक दिनांक 24- 02-24 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवरिया जिले के बनकटा विकासखंड मुख्यालय पर राजकीय आईटीआई देवरिया, सेवायोजन कार्यालय देवरिया, तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में देवरिया जिले के जिला सेवा योजन अधिकारी अधिकारी रोहन अपूर्व सेना, एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक गोविंद चौहान कौशल विकास मिशन, राजीव रंजन राय सॉफ्टवेयर क्षेत्र की इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से, रीमा खातून ब्राइट फ्यूचर मेडिसिन क्षेत्र की कंपनी से, इस ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले के इस आयोजन में सामिल रहे। कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख श्रीमती विंदा सिंह कुशवाहा के देखरेख में संपन्न हुआ। बनकटा ब्लाक में इस आयोजित ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले में करीब पांच शौ/500/की संख्या में अभ्यर्थी जूटे थे जिनमें से कुल 7 कंपनियों के द्वारा बेरोजगार युवाओं से आवेदन प्राप्त कर अपनी अपनी कंपनियों के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। इनमें से दो कंपनियों के एचआर क्रमशः राजीव रंजन राय इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर,रीना खातून एचआर ब्राइट फ्यूचर की कंपनी के द्वारा अपनी अपनी कंपनियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है जिसमें से इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुल 50 आवेदन में से 10 लोगों का चयन किया गया है। वहीं ब्राइट फ्यूचर के लिए आए कुल 19 आवेदन में से 12 लोगों का चयन किया गया है इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर में चयनित अभ्यर्थी सॉफ्टवेयर क्षेत्र के लिए जबकि ब्राइट फ्यूचर के लिए चयनित अभ्यर्थी मेडिसिन क्षेत्र के लिए चयनित किए गए हैं। जबकि शेष बचे 5 कंपनियों के द्वारा भी अपनी कंपनी के लिए आए आवेदन में से योग्य पाए गए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।इस दौरान चयनित किए गए बेरोजगार युवक युवतियों को ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विंदा सिंह कुशवाहा के द्वारा उत्साहवर्धन एवं संबोधन किया गया

rkpnews@desk

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

46 minutes ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

57 minutes ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

60 minutes ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

1 hour ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

1 hour ago