ग्राम प्रधान बृजकिशोर यादव का सराहनीय कार्य

अपने ग्रामवासीयो के लिए करा रहे है अमृत सरोवर का प्रबंध

जौनपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तरप्रदेश :स्थानीय तहसील बदलापुर अंतर्गत ब्लाक के बडेरी ग्राम पंचायत गांव सहित पूरे क्षेत्र में ग्राम प्रधान के सराहनिय कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है इस दौरान शुक्रवार को ग्राम प्रधान बृजकिशोर यादव द्वारा अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चालू किया है जिससे लोगों ने उनकी भुरी -भुरी प्रशंसा की है।
इस दौरान ग्राम बडेरी के निवासीयों से बात करने पर पता चला है कि मिलिट्री भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने लोगो की सेवा का जज्बा लिए बृजकिशोर यादव ने अपने पिता की राह पर चल ग्रामीण लोगो की सेवा करना सुरु कर दिया ।गांव गांव मे प्रति दिन घर – घर का दौरा करके लोगो का हाल तबियत जानना बुजुर्गों की सेवा दवा का व्यवस्था करना सहित अनेक कार्य करने लगे आज जब इनकी पत्नी ग्राम सभा की प्रधान हो गयी तो यादवने 3 वर्षो में ग्राम सभा में तमाम कार्यो की छड़ी लगा दी। वही ग्रामीणों के लिए रास्ता हो चकरोड हो ,गरीबो को घर और शौचालय की व्यवस्था या मछली व्यवसाय तालाब हो सौंदर्यीकरण नाली की व्यवस्था व ग्रामीण स्कूलों में बच्चो को आंगनवाडी सहित प्रत्येक सुविधाओ को ग्रामसभा मे लागू करके एक अच्छे कर्तव्यनिष्ठ युवा प्रधान होने प्रमाण दिया है। कई वर्षों से प्रधानों की शून्य कार्य शैली से नाराज ग्रामीण आज भूतपूर्व सैनिक के प्रधानी के कार्यो से खुश है तो वही जिले के सीडीओ ,बीडीओ सहित अधिकारियो में ग्रामसभा बड़ेरी के कार्यो की खूब चर्चा है। आज जब बड़ेरी ग्राम में सरोवर तालाब का निर्माण हो रहा है तो प्रधान के गुणवक्ता पूर्ण करो कि चर्चा भी जोरो शोरो मे हो रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

6 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

6 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

6 hours ago