महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) | भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर भैंसी पुल के समीप निजी बस, पिकअप और मोटर साईकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर के दौरान तीनो वाहन खेत मे पलट गए जिसमे मौके पर एक की मौत हो गई बाकी सभी घायल अवस्था मे पाये गये।
घटना होते ही भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी ।ग्रामीणों द्वारा सूचना पाकर भिटौली थाना प्रभारी पहुंचे तथा प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोरखपुर की तरफ से आ रही निजी बस, पिकअप में ज़ोरदार भिडंत हो गया इसी दौरान घटना स्थल के समीप एक कोचिंग सेंटर के पास खड़े एक मोटर साईकिल पर सवार दो युवक भी बस – पिकअप के बीच आ गए। जिसमे एक की मौत हो गयी बाकि सभी घायल अवस्था मे पाये गये दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली थाने की भारी पुलिस बल मौके पर पहुँची. घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा जहाँ एक बाइक सवार प्रिन्स उम्र 18 निवासी सेमरा राजा के मृत्यु की पुष्टि हुई वही दो पिकप चालक व मृतक का साथी दुर्गेश जायसवाल गंभीर रूप से घायलों का परतावल सीएचसी से प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया. दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उक्त जानकारी अपर पुलिस अधिक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान कही ।
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…