नदी की धारा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने नदी घाटों पर लगे भव्य मेलों का भ्रमण कर जरूरत के सामानों को खरीदा एवं मेले का आनंद उठाया।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रविवार शाम से ही बघौचघाट क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।सोमवार भोर से श्रद्धालु नदी घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के उपरांत पूजा अर्चना किए। उसके बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर बने मंदिरों में भी पूजा करने के बाद मन्नते मांगी। इस दौरान श्रद्धालु पड़ोसी राज्य बिहार,कुशीनगर समेत क्षेत्रीय श्रद्धालु भी बघौचघाट के बाबा भागवत दास घाट,कोरीपट्टी घाट,पकहां के शिवा घाट और पड़ोसी राज्य बिहार स्थित घूरना कुंड घाट पर रविवार शाम से ही निकटवर्ती एवं पड़ोसी जिलों से लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी।जहां लोगो ने सोमवार को आस्था के साथ स्नान दान,पूजन अर्चन किया।इस दौरान घाटों पर लगे मेले में श्रद्धालु की भारी भीड़ जुटी रही।वही शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बघौचघाट थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय,उप निरीक्षक हीरालाल राम,उप निरीक्षक राम नारायण, लक्ष्मीकांत पांडेय,एचएम दयानंद उपाध्याय,कांस्टेबल मुंशी रजनीकांत राय,विनोद कुमार,अजय शर्मा,विपतेश राय,महेश यादव आदि पुलिस बल मुस्तैद रही।

rkpshomnath

Recent Posts

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

13 minutes ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

28 minutes ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

42 minutes ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

53 minutes ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

1 hour ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

1 hour ago