हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर

दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कलेक्ट्रेट में तैनात ईआरके सतेन्द्र कुमार सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में गहरा शोक व्याप्त है। रविवार को उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही सहकर्मियों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्री सिंह वर्ष 1994 में कलेक्ट्रेट सेवा में आए थे और अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं विनम्र व्यवहार के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके अचानक चले जाने से सहकर्मियों को गहरा आघात लगा है। शोकसभा में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखें नम थीं और सभी के चेहरों पर उनके साथ बिताए पलों की स्मृतियां साफ झलक रही थीं। कई कर्मचारियों ने भावुक होकर कहा कि सतेन्द्र कुमार सिंह का इस तरह अचानक साथ छोड़ देना अब भी विश्वास से परे लग रहा है।
दिवंगत सतेन्द्र कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। परिवार के समक्ष इस असमय आई विपत्ति ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उपस्थित लोगों ने कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता, लेकिन श्री सिंह का इस तरह चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सहकर्मियों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
शोकसभा में एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. वैभव शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश सिंह, कलेक्ट्रेट संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मंत्री विश्वेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

15 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

15 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

15 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

15 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

24 hours ago

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

2 days ago