महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )।सदर ब्लाक के ग्राम सभा बागापार महराजगंज रोड पर गांव के बागापार मे स्थित पोखरी के पास क्षतिग्रस्त पुलिया की टूटीं फर्श मरम्मत कार्य को लेकर विभाग द्वारा नहीं करने से नाराज लोगों ने व समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी से शिकायत किया है और पुलिया को ठीक करने की मांग किया है लेकिन विभाग की तरफ से अभी तक कोई कदम नही उठाया गया।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि बागापार मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हैं।जिससे टूटे पुलिया के फर्श से आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और एक बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है वही शिकायतकर्ता उमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया जो उच्च अधिकारी को अवगत करा कर क्षेत्र के लोगों की प्रमुख समस्या जो पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दर्जन भर से ज्यादा राहगीर सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस सम्बंध में समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र सहित ग्राम सभा के रामभजन मोहन, सुधीर, प्रदीप,कृष्ण मोहन,बबलू आदि ने जिलाधिकारी से ध्वस्त पुलिया को ठीक करने की मांग किये हैं।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…