गला काटकर युवक की निर्मम हत्या

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकंवा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या करके, उसके घर के पीछे ही शव को बोरे में भर कर फेंक दिया। गुरूवार की तड़के सुबह युवक का गला कटा हुआ शव बोरे में मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, सीओ एस एन वैस, कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आशनाई सहित अन्य कारणों को लेकर जांच कर रही है।
गांव निवासी इरफान उफं पप्पू का शव उसके घर के पीछे स्थित सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर के पास खेत में बोरे में भरा हुआ सुबह मिला। युवक का गला किसी धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से आधा काटा गया था। अनुमान है कि इरफान का बदमाशों ने कहीं अन्य जगह हत्या कर शव को बोरे में भरकर गांव के सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के पास फेंक दिया था। युवक के शव को दो बोरे में भरा गया था एक सिर की ओर तथा दूसरा पैर की ओर से बोरा लगाया गया था। हत्या कि इस घटना से हड़कम्प मचा हुआ है। मौके पर थोड़ा सा ही खून होने से अनुमान है कि कही अन्य जगह हत्या किया गया है। पिता सिराजुद्दीन ने बताया कि इरफान रात आठ बजे मुझे फोन कर कहा कि बांसडीह मैं एक जगह पूड़ी खाने जा रहा हूं। देर रात फोन किया तो उसका नम्बर बंद बता रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बिन्दुओं पर जांच हो रहा है शीघ्र घटना का खुलासा हो जायेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

12 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

12 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago