बृजेश मिश्र
बनकटा /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मिली जानकारी अनुसार देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बनकटा विकासखंड क्षेत्र स्थित बनकटा रेलवे स्टेशन, त्रिगुणा नन्द जनता इंटरमीडिएट कॉलेज चौराहा, बनकटा थाने के दक्षिण एवं सोहनपुर बजार बापू इण्टर कालेज, राम जानकी मन्दिर, अक्टही बजार, चौराहा रामपुर बुजुर्ग चौराहा, एक डंगा चौराहा, भण्डसर चौराहा सहित सिकटिया बजार, रामपुर बजार, टंडवा चट्टी, बनकटा ब्लाक चौराहा, आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से आम जन जीवन राहगीर कड़ाके की ठंड में अपना जान बचाने के लिए आस पास के घरों पर दस्तक दे रहे हैं जिन्हें लोग कहीं जुट के बोरे जला कर तो कहीं ओपलें जला कर राहगीरों को राहत पहुंचाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं कहीं पर अपने निजी खर्च पर कुछ प्रधान द्वारा अलाव जलाए गए हैं किन्तु भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में आने वाले प्रधान जन को तहसील प्रशासन से किसी तरह का अलाव जलाने हेतु सहयोग नहीं मिलने से मजबूर प्रधान भी अब अपने पास खर्च न होने के के कारण अपने खर्चे से अलाव जलाने में अक्षम हो रहे हैं जरूरत है अब भी प्रधानों को इस हेतु उप जिलाधिकारी भाटपार रानी द्वारा अपने अधिनस्थों के जरिए अब भी अलाव जलाने से अपना हाथ पीछे खींचने को मजबूर प्रधान जन का सहयोग कर निरंतर अलाव को जलवाया जाए जनता की जान बचाने में सहयोगी हों।इसी क्रम में लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान बंजरिया विद्यासागर द्वारा लगातार तीन रोज तक बनकटा रेलवे स्टेशन के सामने ग्रामीण बैंक चौराहे के पास दुर्गा मन्दिर सहित तीन रोज तक लगातार अपने खर्चे से अलाव जलवाया गया किंतु तहसील प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने के कारण अब वह भी बंद है। ऊपर तस्वीर में रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर राहगीरों को लगे ठंड को देखकर कांपते राहगीरों का जान बचाने को अपने घर से जुट की बोरियां व ओपलें जलाकर राहगीरों के जान बचाने के प्रयास करते हुए बाजार निवासी आसपास के भवन स्वामी। वहीं इस संदर्भ में दूरभाष पर जब तहसीलदार भाटपार रानी से पूछा गया तो उनका कहना था अलाव जलाने के लिए 25 जगह चिन्हित किया गया है। जब बनकटा में कौन जगह चिन्हित है पूछा गया तो उनके फोन कट गए हैं।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…