मौसम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर भारत में ठंड का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पहाड़ी राज्यों—जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—में ताज़ा बर्फबारी के बाद कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ और तेज गति से सक्रिय जेट स्ट्रीम के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है, जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने कोहरे के चलते दृश्यता घटने लगी है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों—गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित आसपास के क्षेत्रों—में 10 से 13 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बढ़ती नमी और गिरते तापमान के कारण सुबह दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
कश्मीर में रिकॉर्ड ठंड: तालाबों पर जमने लगी बर्फ
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड चरम पर है। श्रीनगर में तापमान माइनस 3.7°C, पहलगाम में माइनस 4.8°C और पुलवामा में माइनस 5.1°C दर्ज हुआ। कई जगह तालाबों पर बर्फ जमनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जम्मू–कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का असर तेज
उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार पारा गिर रहा है। आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.8°C दर्ज किया गया, जो मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम रहा। घना कोहरा और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
ये भी पढ़ें – बालासाहेब देवरस : संगठन, समरसता और राष्ट्रभाव के जीवंत प्रणेता
दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ी
राजधानी दिल्ली में 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 10°C और अधिकतम 25°C के आसपास रहने की संभावना है। सुबह और रात की तेज ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है।
हिमाचल और उत्तराखंड में शीतलहर जारी
हिमाचल प्रदेश के 23 शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे है। लाहौल-स्पीति में तापमान फिर से शून्य से नीचे गया। उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, काशीपुर और ऋषिकेश में 90% तक नमी के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है।
ये भी पढ़ें – संस्कारों की गिरती दीवारें: बदलते समय में समाजिक चरित्र पर गहराता संकट
कोहरे का नया दौर पूर्वोत्तर में भी सक्रिय
असम और मणिपुर में 10 से 14 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जिससे हवाई और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…