सीएम का आगमन 21 को, भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल बघौली ब्लाक के ग्राम करौंदा का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेते हुए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने गुरुवार 21 दिसंबर को आ रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार से कोई भी लापरवाही न होने पाए इसके लिए सभी को सचेत कर दिया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर साथ में मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, गणेश पांडेय, कौशलेंद्र सिंह दीपू, विनोद पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राजू भारती, चिक्कन सिंह, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय, हैप्पी राय सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उधर प्रशासन भी प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर सतर्क है और तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटा है। हेलीपैड, सभा स्थल के पांडाल तथा सड़को आदि का काम युद्ध स्तर पर जारी है।इसके बाबत डीएम,एसपी व सीडीओ अन्य अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल पर कैंप किए हुए हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

1 hour ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

3 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

4 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

4 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

5 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

6 hours ago