सीएमओ ने अस्पतालों को भेजा कोविड अलर्ट

मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करने के दिए निर्देश

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कोविड के संभावित खतरे से निपटने के लिए जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
प्रदेश में कोविड की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने खुद को हाई अलर्ट पर रखा है।सीएमओ डॉक्टर विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी चिकित्सालयों को कोविड संबंधी अलर्ट जारी कर चिकित्सा सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। कोविड जांच के लिए पच्चीस हजार रैपिड टेस्ट किट मंगवा ली गई हैं। दो दिन के अंदर टेस्ट किट अस्पतालों को उपलब्ध करवा दी जाएगी, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि अस्पतालों में कोविड संबंधी दवाओं की उपलब्धता और कुछ बेड हर स्वास्थ्य केंद्र पर रिजर्व रखने को भी कहा है।इसके अलावा प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले खांसी जुकाम के मरीजों को विशेष रूप से ट्रैक किया जाए। सीएमओ डॉक्टर मिश्रा के मुताबिक कोरोना के नए वैरिएंट जेएन1 के मामले प्रदेश में बढ़ रहे हैं, लेकिन इससे बहुत घबराने की जरुरत नहीं है। यह घातक भी नहीं है। अभी तक प्रदेश में कुल 30 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। अभी हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोई भी संक्रमित मरीज गंभीर हालत में नहीं है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इन पर नजर बनाए हुए है। अस्पतालों में सभी कर्मचारियों को मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।वहीं ओपीडी में आने वाले मरीजों को मुंह पर मास्क लगाने या मुंह को कपड़े से ढकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

1 hour ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

1 hour ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

7 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

7 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

7 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

7 hours ago