सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार

फरियादियों की सुनी समस्याएं

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद सीधे जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दरबार में गोरखपुर समेत दूर-दराज के जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। इनमें ज़मीन पर अवैध कब्ज़े, इलाज के लिए आर्थिक सहायता और रोज़गार संबंधी समस्याएं प्रमुख रहीं।
सीएम योगी ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव मदद की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

3 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

13 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

14 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago