सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) 25 सितम्बर.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर गोरखपुर मंडल आयुक्त सभागार में एडीजी जोन डीआईजी गोरखपुर परीक्षेत्र गोरखपुर कमिश्नर डीएम एसएसपी सीडीओ सहित जनपद के आला अधिकारियों को शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होने के पूर्व संध्या पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विजयदशमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दीये।कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को फील्ड के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की और उन्हें सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।


सीएम योगी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल फुल पेट्रोलिंग करें और 🚓पीआरवी-112 एक्टिव रहे उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं के प्रति सतर्क दृष्टि बनाकर रखी जाए ऐसी घटनाओं में तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे वह गंभीर रूप ना लेने पाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस निरंतर संवेदनशील रहे महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाओं में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. वहीं, ड्रग माफिया और अवैध शराब कारोबार भू माफियाओं के प्रति निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए अपराधी किस्म के व्यक्तियों के ऊपर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई के साथ हो। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख रूप से एडीजी जोन अखिल कुमार डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे रविंदर गौड कमिश्नर रवि कुमार एनजी जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर जीडीएस सचिव उदय प्रताप सिंह सी डी ओ संजय कुमार मीना अपार आयुक्त अजय कांत सैनी अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता सीएमओ आशुतोष दुबे डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

26 minutes ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

30 minutes ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

36 minutes ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

2 hours ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

2 hours ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago