बूंद-बूंद पानी की कीमत को समझना होगा मुख्यमंत्री

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)25 सितम्बर…भूगर्भ जल के साथ वर्षा की एक-एक बूंद को संरक्षित करने के पवित्र अभियान से प्रदेश भर के लोगों को जुड़ना होगा। हम सबको बूंद-बूंद पानी की कीमत को समझना होगा। यह अपील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ग्रामीण जलापूर्ति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिससे जल संचय हो सके और ग्रामीण अपने उपयोग के लिए शुद्ध जल पी सकें और अपने खेतों को पानी से संचित कर सकें। उन्होंने कहा कि पांच सालों में भूगर्भ जल संरक्षण की दिशा में बेहतर काम किया गया है, लेकिन अभी और भी बहुत कुछ काम करने की जरूरत है।मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने भूगर्भ जल की स्थिति में पांच सालों में आए सुधारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भूगर्भीय जल को संरक्षित करने के लिए उतने ही जल का उपयोग करें, जितने की आवश्यकता है। हमको एक-एक बूंद की कीमत को समझना पड़ेगा। अमृत सरोवरों को बनाने के साथ ही पोखर, कुंओं, सरोवरों को पुनर्जीवित करना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में यूपी की भूमि को सबसे उर्वर भूमि माना जाता है।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में और अच्छे प्रयासों को करने की जरूरत है। जल है तो जीवन है। जल और जीवन के बीच के इस भाव को समझता हर व्यक्ति है लेकिन उसके उचित प्रबंधन के बारे में जो प्रयास होने चाहिए उसमें कहीं न कहीं वो व्यक्ति चूक जाता है। उन्होंने कहा कि आदिकाल से जल को भारतीय मनीषा ने बहुत पवित्र भाव के साथ देखा है। इस सम्पूर्ण ब्रह्मांड के कल्याण की बात होती है तो जल के कल्याण की बात भी उसमें निहित होती है। जीव, जन्तु और सृष्टि की कल्पना जल के बिना नहीं की जा सकती है। पहले के लोग जल संरक्षण को पवित्र कार्य के रूप में मानते थे। तालाब खुदवाते थे, कुंए खुदवाते थे। नदियों को मां जैसा पवित्र भाव दिया। गंगा मैया के रूप में हमने भारत की सबसे पवित्र नदी को मान्यता दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख रूप से मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी सीडीओ संजय कुमार मीना अपर आयुक्त अजय कांत सैनी जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

8 minutes ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

22 minutes ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago