इस्माइल ट्रेन व आरबीएसके की मदद से होगा कटे होंठ व तालू का इलाज

दुदही सीएचसी से ऐम्बुलेंस सेवा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत उन बच्चों को नया जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है, जिन बच्चो में जन्म से ही किसी प्रकार की कोई कमी रहती हैंl जिसमे गूंगे एवं बधिर के अलावा कटे होंठ व कटे तालू के बच्चे शामिल हैंl इनका सारा इलाज सरकार की ओर से निःशुल्क कराया जाता है। आपरेशन के अलावा मरीज के परिजनो के आने-जाने एवं भोजन-पानी की व्यवस्था भी मुफ्त में उपलब्ध रहती है।

इस व्यवस्था को देखते हुए सोमवार को दुदही सीएचसी से डा. सुभाष यादव, डा. पूनम यादव, डा. श्रीप्रकाश चंद व डा. नाजिया सुल्ताना की टीम ने तीन पीड़ित बच्चे क्रमशः गौरी श्रीराम के सिरजम टोला निवासी समर राजा, चाफ के जंगल लाला छपरा निवासी गुड़िया व कोरया निवासी आर्यन गुप्ता को ऐम्बुलेंस से गोरखपुर स्थित सावित्री अस्पताल के लिए रवाना किया। डा. सुभाष यादव ने बताया कि जन्मजात कटे होंठ व तालु इलाज के लिए, इस्माइल ट्रेन के सौजन्य से उक्त बच्चों का निःशुल्क इलाज होगा। बच्चों को आपरेशन के पूर्व न्यूट्रीशन किट के लिए भेजा गया है। यह सब आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के कारण संभव हो सका है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

1 hour ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

1 hour ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

2 hours ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

2 hours ago

महराजगंज में गैस एजेंसी बना रणक्षेत्र: बुकिंग विवाद में जमकर मारपीट, 14 लोगों पर मुकदमा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…

2 hours ago

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

13 hours ago