बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार सुबह नगर की मुख्य सड़क पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस श्रमदान कार्यक्रम का नेतृत्व नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने किया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
नगरपालिका अध्यक्ष ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और जन-जागरूकता फैलाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि समाज की सकारात्मक छवि भी प्रस्तुत करता है।
अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर रामेश्वर यादव (गुरुजी), डॉ. के.के. श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम मद्धेशिया, जितेंद्र जायसवाल, पिंटू जायसवाल, धनंजय पाठक (गुरुजी), विक्की जायसवाल, गोलू जायसवाल, हरिशंकर चौरसिया सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम ने न केवल नगर में स्वच्छता का संदेश दिया बल्कि नागरिकों को यह भी प्रेरित किया कि साफ-सफाई समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…