स्वच्छता मिशन का लग रहा पलीता सम्बंधित के अनदेखी से गांव में लगा गन्दगी का अम्बार

गन्दगी दे रहा बीमारियों को दावत

बारांबकी(राष्ट्र की परम्परा) जहां एक तरफ योगी सरकार स्वक्षता अभियान चला कर नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों को स्वक्ष रखना चाहती हैं जिसके तहत लोगो को जागरूक किया जा रहा है, वही कुछ ग्राम पंचायत अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेरने पर तूले हुए हैं|
ऐसा ही एक मामला देखने को मिला ग्राम पंचायत करमुल्लापुर विकास खंड सूरतगंज जनपद बारांबकी के ग्राम भिटौली का, जहां पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की अनदेखी से गाँव में फैला गंदगी का साम्राज्य जो भयंकर बीमारियों को बुलावा दे रहा है।
ग्रामीणों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करमुल्लापुर में आने वाले ग्राम भिटौली,कुडीन,बेहटा, करमुल्लापुर में काफी वर्षों से सफाई कर्मचारी ना होने के कारण जगह जगह पर गंदगी फैली हुई है, और सारी नालियां पटी पड़ी हैं जिससे गंदा पानी जगह जगह जमा है जिससे भयंकर बीमारियों का खतरा हमेशा बना रह रहा है। जब इस विषय में ग्राम पंचायत अधिकारी अमित यादव सूरतगंज से जानकारी प्राप्त करने हेतु मोबाइल से सम्पर्क करने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
फिलहाल लोगों का कहना है कि इन बीमारियों के कारण कोई अप्रिय घटना घट सकती है, हम लोगों ने कई बार मौखिक रूप से ग्राम पंचायत अधिकारी अमित यादव से व अन्य अधिकारियों से फरियाद भी लगाई परंतु कोई हम ग्रामीणों की सुनने को तैयार नहीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

12 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

2 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

3 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago