जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ: विजयलक्ष्मी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत शक्ति केंद्र हरैया सलेमपुर में ‘घर-घर संपर्क’ अभियान चलाया।
घर घर संपर्क करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने पार्टी का साहित्य, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, जन कल्याणकारी कार्यो की जानकारी देते हुए पत्रक भेंट किया एवं भाजपा सरकार के समर्थन में जारी नंबर पर मिस कॉल भी करवाया
राज्यमंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है। जहां महिलाओं के विकास के लिए योजनाएं चलाई हैंl तो वहीं आयुष्मान कार्ड योजना चलाकर सभी वर्ग के लोगों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली हैl तब से देश फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर चल चुका है।
उन्होंने ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विश्वास वाली सोच के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार ने अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बृजेश उपाध्याय, अजय दूबे वत्स, अभिषेक जायसवाल, बचनदेव गोंड़, विनय पाण्डेय, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, अमरदत्त यादव, अनूप उपाध्याय, अनिल ठाकुर, नागेन्द्र गुप्ता, अमित सिंह, छेदी यादव, अमरनाथ चौहान, राधेश्याम मिश्र, राणा सिंह, लल्लन सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

4 hours ago

अमेरिका-ईरान टकराव: क्या दुनिया एक और वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है?

अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…

5 hours ago

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

18 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

18 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

19 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

19 hours ago