बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के आदेशानुसार सोमवार को वन स्टाप सेन्टर, जिला चिकित्सालय बलिया में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरीश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरीश कुमार द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि, यदि उनके साथ घर में किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या प्रताड़ना होती है तो वह बिना किसी डर के अपनी समस्या हम तक पहुंचाएं तथा लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अधिनियम बच्चों के प्रति होने वाले लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक शोषण एवं पोर्नाेग्राफी जैसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बनाया गया है तथा यह एक्ट भारत के सभी नागरिकों पर लागू हैं। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक प्रिया सिंह, नीलम शुक्ला नर्स, बैजन्तीमाला केस वर्कर, हर्षवर्धन कार्यालय सहायक, एवं अन्य पीड़ित महिलायें उपस्थित रही।
नई दिल्ली,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को…
फोटो अनूप रोजगार, कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, बोले- अगली…
सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की…
लकड़ी के मुगड़े से सिर पर किया वार, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित…
दिल्ली में लोकतंत्र बनाम सुरक्षा की जंग! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनें रद्द…
पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर की थी वसीम खां की हत्या, आर्म्स एक्ट…